Headlines

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का ग्वालियर-चंबल दौरा आज, विकास कार्यों की देंगे सौगात

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का ग्वालियर-चंबल दौरा आज, विकास कार्यों की देंगे सौगात

आठनेर से धनौरा और जावरा तक रहेंगे कई कार्यक्रम, मन की बात में सहभागिता से होगी दौरे की शुरुआत; पुल, सामुदायिक भवन और पंचायत भवनों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन

पदमेश अग्रवाल (विशेष संवाददाता)

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल 29 नवंबर 2026, रविवार को विभिन्न विकास एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए दौरे पर रहेंगे। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम में जनसंवाद, विकास कार्यों का लोकार्पण और नए निर्माण कार्यों का भूमिपूजन प्रमुख रूप से शामिल हैं। दौरे के दौरान वे अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से संवाद करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष के दौरे की शुरुआत सुबह 11 बजे शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आठनेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ में सहभागिता के साथ होगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे धनौरा में पाससोडेट ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 1:30 बजे जावरा में सामुदायिक भवन का लोकार्पण प्रस्तावित है।