Headlines

कैट डबरा के दीपावली मिलन समारोह में जुटे व्यापारी, अन्नकूट प्रसादी के साथ दी शुभकामनाएं

कैट डबरा के दीपावली मिलन समारोह में जुटे व्यापारी, अन्नकूट प्रसादी के साथ दी शुभकामनाए

पदमेश अग्रवाल

ग्वालियर/डबरा। पिछोर रोड स्थित संस्कृति गार्डन में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) डबरा द्वारा दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के व्यापारी बंधुओं सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े गणमान्यजन शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने व्यापारियों से संवाद कर अपने विचार साझा किए और उनके सुख-समृद्धि, व्यापारिक उन्नति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए दीपावली एवं अन्नकूट की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भारत सिंह कुशवाहा, भारतीय जनता युवा मोर्चा ग्रामीण जिलाध्यक्ष शिवराज यादव,कैट मध्यप्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र जैन, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती इमरती देवी, महामंत्री श्री कुलदीप यादव, संभागीय अध्यक्ष श्री रवि ज्योता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आयोजक एवं नगर अध्यक्ष श्री अमित डेंगरें, महामंत्री श्री जितेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष श्री केशव दुबे, संगठन मंत्री श्री रजत गोयल, सह मंत्री श्री उज्ज्वल चौधरी एवं श्री अभिषेक गुप्ता, श्री मुन्ना लाल गुप्ता सहित कैट के अनेक सदस्य, पदाधिकारी और व्यापारी बंधुओं ने आयोजन में सहभागिता की।

समारोह में दीपावली मिलन के माध्यम से आपसी सौहार्द, संगठनात्मक एकजुटता और व्यापारी हितों से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए गए। अंत में सभी ने अन्नकूट प्रसादी ग्रहण की और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए व्यापारिक एवं सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।