डॉ. निशांत खरे को भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी का दायित्व
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और कार्यकर्ताओं से बेहतर समन्वय को मिला सम्मान
पदमेश अग्रवाल
भोपाल, 6 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के संगठनात्मक ढांचे में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे को प्रदेश कार्यालय प्रभारी का दायित्व सौंपा है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष की ओर से 6 नवंबर 2026 को आधिकारिक नियुक्ति आदेश जारी किया गया।
डॉ. निशांत खरे को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संगठन के प्रति उनकी निरंतर सक्रियता, समर्पण, कार्यशैली और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की क्षमता को देखते हुए सौंपी गई है। संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी और पार्टी के विभिन्न स्तरों पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ प्रभावी संवाद उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता रही है।
प्रदेश कार्यालय प्रभारी के रूप में डॉ. खरे के सामने प्रदेश भाजपा कार्यालय की संगठनात्मक व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने, पार्टी के विभिन्न विभागों एवं पदाधिकारियों के बीच समन्वय मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं की समस्याओं और संगठनात्मक गतिविधियों के बेहतर संचालन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहेगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी बृज गोपाल लोया ने बताया कि राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रदेश कार्यालय किसी भी राजनीतिक दल की गतिविधियों का प्रमुख केंद्र होता है, जहां से संगठनात्मक कार्यक्रमों, बैठकों, अभियानों और प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय का संचालन होता है। ऐसे में डॉ. निशांत खरे को यह दायित्व सौंपना प्रदेश भाजपा संगठन में उनकी भूमिका और नेतृत्व के विश्वास को दर्शाता है।
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के इस निर्णय को संगठन में सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
पदमेश अग्रवाल पत्रकार ग्वालियर (9770662121)

