श्री सालासर बालाजी धाम में कैबिनेट मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह ने किए दिव्य दर्शन
मंत्री कुशवाह ने सालासर बालाजी से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना क
पदमेश अग्रवाल
ग्वालियर,31अक्टूबर 2026।
मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग के माननीय मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह जी ने आज राजस्थान की पावन धरा पर स्थित प्रसिद्ध श्री सालासर बालाजी धाम पहुंचकर श्री बालाजी महाराज के दिव्य दर्शन किए तथा उनका पावन आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंत्री श्री कुशवाह ने बालाजी महाराज के श्रीचरणों में श्रद्धापूर्वक शीश नवाया और समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। उन्होंने प्रभु श्री बालाजी महाराज से प्रार्थना की कि उनकी असीम कृपा एवं आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली का संचार हो।
जय श्री सालासर बालाजी महाराज!

