स्नेह के आमंत्रण पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष, डॉ. नरोत्तम मिश्रा से आत्मीय मुलाकात
सहजता, सरलता और कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान का संदेश; भाजपा में संवाद और समन्वय की परंपरा को मिला नया आयाम
ग्वालियर। कभी भाजपा के राजनीतिक संकटों में ‘संकटमोचन’ की भूमिका निभाने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के स्नेहिल आमंत्रण पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल उनके भोपाल स्थित निवास पर आत्मीय मुलाकात के लिए पहुंचे। इस दौरान डॉ. मिश्रा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। व्यस्त कार्यक्रम और लोगों की भीड़ के बावजूद आमंत्रण स्वीकार न कर पाने पर खंडेलवाल ने सहजता से अपनी व्यस्तता का उल्लेख किया और स्नेह के लिए आभार जताया। दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई यह मुलाकात राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी है।
दतिया उपचुनाव में भाजपा को मिली हार के बाद डॉ. मिश्रा को अब तक सत्ता और संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिली है। इसके बावजूद प्रदेश अध्यक्ष का स्वयं उनके निवास पहुंचना संगठन में संवाद, सम्मान और आत्मीय संबंधों की अहमियत को रेखांकित करता है। यह मुलाकात किसी पद या दायित्व से परे कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेताओं के बीच रिश्तों का संदेश देती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की कार्यशैली में सहजता और सरलता की चर्चा पार्टी के भीतर लगातार होती रही है। वे छोटे-बड़े सभी कार्यकर्ताओं से मिलने, उनकी बात सुनने और उन्हें सम्मान देने पर जोर देते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्होंने उपलब्ध सरकारी सुविधाओं का निजी लाभ न लेने की अपनी सादगीपूर्ण कार्यशैली से भी अलग पहचान बनाई है। उनके कार्यकाल में लंबे समय से लंबित कई संगठनात्मक नियुक्तियां हुईं और व्यापक स्तर पर किसी बड़े विरोध के स्वर सामने नहीं आए। इसे सत्ता और संगठन के बीच बेहतर तालमेल तथा सहमति बनाने की क्षमता के रूप में देखा जा रहा है
राजनीतिक विश्लेषकों की नजर में नरोत्तम मिश्रा से यह आत्मीय मुलाकात भाजपा के भीतर व्यक्तिगत संबंधों, संवाद और संगठनात्मक एकजुटता का सकारात्मक संकेत है। पद और परिस्थिति चाहे जो हो, नेतृत्व का सम्मानपूर्ण व्यवहार कार्यकर्ताओं में भरोसा

