अचलेश्वर मंदिर पर अन्नकूट में 25 हजार श्रद्धालु ग्रहण करेंगे प्रसाद
16 नवम्बर को अचलेश्वर मंदिर पर होगा अन्नकूट का आयोजन
पदमेश अग्रवाल
ग्वालियर,1 नवंबर । श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर न्यास के द्वारा विशाल अन्नकूट का आयोजन किया जाएगा, दीपावली पर्व पर श्री अचलेश्वर मंदिर पर सुन्दर विधुत व्यवस्था की जाएगी,इस बार मन्दिर पर सभी मन्दिर सदस्यों को आमंत्रण पत्र घर पर भेजा जायेगा अन्नकूट प्रसादी लगभग 25000 शहरवासी मन्दिर पर पा सकेंगे,आज श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर न्यास के कार्यकारिणी सदस्यों की मिटीग आयोजित की गई,मिटीग में श्री महेश मुदगल ,न्यासी राजेश ऐरन अध्यक्ष , नवीन गर्ग उपाध्यक्ष राजकुमार माहेश्वरी सचिव, कृष्ण बिहारी गोयल कोषाध्यक्ष, रामकुमार गोयल मार्गदर्शक व्यवस्था सचिव प्रदीप बंसल अप व्यवस्थापक सचिव निशांत सिंघल सूचना सचिव कार्यकारीणी सदस्य, मोहन अग्रवाल सुरेंद्र अग्रवाल गौरव नागवानी,गिरीश शर्मा,अतुल गुप्ता आकाश सिंह गोपाल बघेले,तरुण बग्गा, शामिल थे, मीटिंग में सर्वसम्मति से तय किया गया कि मंदिर पर अन्नकूट प्रसादी डिब्बा पैकिंग में नहीं रखी जाएगी, मंदिर की व्यवस्था को सूचारु रूप से चलाने में सभी सहयोग करेंगे श्रीमान संपादक जी दैनिक

