स्टेट से लेकर वर्तमान तक ग्वालियर के विकास में सिंधिया परिवार की भूमिका: गिर्राज
पदमेश अग्रवाल
ग्वालियर,2 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर ग्रामीण के पूर्व जिला मंत्री एवं वार्ड क्रमांक 66 के पार्षद गिर्राज सिंह गुर्जर द्वारा चलाए जा रहे ग्रामीण विधानसभा के गांव -गांव प्रवास अभियान के तहत आज आठवें दिन ग्राम बरा, ओडपुरा, झंडा पुरा, महाराजपुरा, रामपुरा, बिठौली, परपटे का पुरा, सुजवाया, तिघरा, कैथा, लालपुरा, मेंहदपुर, पृथ्वीपुरा, सौजना आदि गांवों में घर घर जनसंपर्क कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर हर गांव के आयोजित ग्राम बैठक को संबोधित करते हुए श्री गुर्जर ने कहा केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसा विकासशील नेतृत्व मिलना हमारे अंचल के लिए गौरव की बात है। ग्वालियर क्षेत्र में आजादी से लेकर वर्तमान तक सिंधिया परिवार के विकास की एक लंबी श्रृखंला है।
वर्तमान में हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आशीर्वाद और राज्य सरकार के सहयोग से महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा लगातार ग्वालियर के लिए नित नई विकास की सौगातें दी जा रही है।
गुर्जर ने ग्राम वासियों से अपील की कि आगमी दिनों में ग्रामीण विधानसभा के साडा क्षेत्र में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन की आधार शिला केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी द्वारा रखी जाएगी उसमें आप सबकी भागीदारी रहे ऐसा मेरा आग्रह है

