भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने थाना प्रभारी श्री दिलीप पुरी के शहीद होने पर जताया शोक
पदमेश अग्रवाल
भोपाल, 2 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने देवास के खातेगांव थाना प्रभारी श्री दिलीप पुरी के कर्तव्य निर्वहन के दौरान अप्रिय घटना में शहीद होने पर शोक व्यक्त किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेवाल ने कहा कि इस कठिन घड़ी में मध्यप्रदेश भाजपा सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही शहीद श्री दिलीप पुरी की धर्मपत्नी को एसआई के पद पर अनुकंपा नियुक्ति एवं परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

