सीए विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण
औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों को मिली आधुनिक तकनीक एवं कार्यप्रणाली की व्यावहारिक जानकारी
पदमेश अग्रवाल
ग्वालियर, 2नवम्बर। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ग्वालियर शाखा की छात्र इकाई सिकासा द्वारा सीए विद्यार्थियों के लिए मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित गतिमान एमवीआर इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड का औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया।
सिकासा चैयरमेन सीए नगेन्द्र सिंह कुशवाह ने बताया इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य सीए विद्यार्थियों को औद्योगिक इकाइयों की वास्तविक कार्यप्रणाली, आधुनिक तकनीक, उत्पादन प्रक्रियाओं एवं प्रबंधन व्यवस्था से परिचित कराना था।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को कंपनी में उपयोग की जा रही अत्याधुनिक,ऊर्जा संरक्षण, औद्योगिक प्रक्रियाओं की दक्षता तथा गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला।
विद्यार्थियों ने औद्योगिक संयंत्रों की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा तथा यह जाना कि किस प्रकार आधुनिक तकनीक के माध्यम से ऊर्जा की बचत करते हुए उत्पादन एवं संचालन की दक्षता बढ़ाई जा सकती है।
कार्यक्रम के आयोजन में को-ऑर्डिनेटर सीए विकुल सिंह एवं सीए गौरव दीक्षित एवं सिकासा समिति की वाइस चेयरपर्सन भूमि अग्रवाल, सचिव आशुतोष सिंह तोमर एवं कोषाध्यक्ष निकिता मित्तल की भूमिका रही।

