एम्स भोपाल के चेयरमैन न्यूरोसर्जन डॉ अशोक कुमार का निधन
पदमेश अग्रवाल
भोपाल, 2 नवम्बर।
एम्स भोपाल के चेयरमैन, पद्मश्री से सम्मानित एवं देश के प्रख्यात न्यूरोसर्जन डॉ. अशोक कुमार महापात्रा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनके निधन पर राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि
न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में उनके 800 से अधिक शोध पत्र और अनेक पुस्तकें उनके गहन ज्ञान, शोध और चिकित्सा के प्रति समर्पण के प्रमाण हैं। उनका निधन चिकित्सा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों एवं उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

