‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ के संकल्प के साथ बीजेपी की पदयात्रा आज
भोपाल में निकलेगी विशाल पदयात्रा*
केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल होंगे शामिल*
पदमेश अग्रवाल
भोपाल,3 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 04 नवंबर को भोपाल में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ के संकल्प के साथ विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल सहित प्रदेश शासन के मंत्री, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण शामिल होंगे। लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ के संकल्प को लेकर आयोजित यह विशाल पदयात्रा 04 नवंबर को प्रातः 10 बजे अटल पथ, प्लेटिनम प्लाजा, टीटी नगर से प्रारंभ होकर रोशनपुरा तक पहुंचेगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी बृज गोपाल लोया ने बताया कि पदयात्रा में प्रदेश शासन के मंत्री, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी, खेल संगठनों के प्रमुख, शहर के गणमान्य नागरिक एवं मातृशक्ति सहित लगभग एक लाख लोगों की सहभागिता रहेगी।
पदयात्रा में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के विरोध का संकल्प लेकर सहभागी बनेंगे। आयोजन को लेकर पार्टी द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
(

