सिंधिया ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के आवास पहुंचकर पूछी कुशलक्षेम
शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की, रेसकोर्स रोड स्थित सरकारी आवास पर हुई मुलाकात
पदमेश अग्रवाल
ग्वालियर, 11 नवंबर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार शाम ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के स्वास्थ्य का हाल जानने उनके रेसकोर्स रोड स्थित 38 नंबर सरकारी आवास पहुंचे। इस दौरान सिंधिया ने ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
सिंधिया ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के साथ बातचीत की और उनके स्वास्थ्य में सुधार की कामना करते हुए जल्द स्वस्थ होकर पुनः अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। ऐसे में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का उनके निवास पर पहुंचकर कुशलक्षेम पूछना दोनों नेताओं के बीच आत्मीय संबंधों को भी दर्शाता है। इस मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य को लेकर चर्चा प्रमुख रही।

