Headlines

कांग्रेस हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ने के बजाय आत्मचिंतन करे: नड्डा 

कांग्रेस हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ने के बजाय आत्मचिंतन करे: नड्डा

मोहन यादव ने कहा- जब-जब कांग्रेस को सत्ता नहीं मिलती, देश को अस्थिर करने का प्रयास करती है

हेमंत खण्डेलवाल बोले- एसआईआर पर सवाल उठाकर लोकतांत्रिक संस्थाओं को निशाना बना रही कांग्रेस

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

पदमेश अग्रवाल

भोपाल, 4 नवंबर। राजधानी भोपाल के अटल पथ पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ संकल्प के साथ विशाल पदयात्रा निकालकर कांग्रेस के खिलाफ राजनीतिक मोर्चाबंदी की। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल तथा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य ने पदयात्रा में शामिल होकर एक लाख से अधिक की संख्या में जुटे जनसमूह को संबोधित किया। नेताओं ने कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता कमजोर करने, ईवीएम और एसआईआर के नाम पर भ्रम फैलाने तथा चुनावी पराजय के लिए संस्थाओं को जिम्मेदार ठहराने के आरोप लगाए।

नड्डा बोले- जनता के दिलों में जगह बनाना सीखें राहुल गांधी

केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के अबोध बालक ईवीएम की चिंता छोड़कर आत्मचिंतन करें। कांग्रेस और इंडी गठबंधन सोची-समझी साजिश के तहत संवैधानिक संस्थाओं के प्रति जनता का विश्वास कमजोर कर देश को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की 140 करोड़ जनता के दिलों में बसते हैं। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र और निर्वाचन आयोग दुनिया में सम्मानित हैं, लेकिन कांग्रेस उनकी साख को नुकसान पहुंचा रही है। नड्डा ने आपातकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस ने लोकतांत्रिक अधिकारों का गला घोंटा था। एसआईआर की प्रक्रिया पहले भी 12 बार हो चुकी है, जिनमें 10 बार कांग्रेस के शासनकाल में हुई। उन्होंने राहुल गांधी को चुनावी हार का ठीकरा आयोग पर फोड़ने के बजाय जनता के बीच अपनी जगह बनाने की सलाह दी।

मोहन यादव बोले- सत्ता नहीं मिलने पर देश को अस्थिर करने लगती है कांग्रेस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस को जब-जब सत्ता नहीं मिलती, वह देश को अस्थिर करने का प्रयास करती है। न्यायालय ने जब भी कांग्रेस के खिलाफ निर्णय दिया, उसने न्यायपालिका पर सवाल उठाए। आपातकाल इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। राहुल गांधी संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की आड़ में अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को जनता के सामने लाने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में पदयात्राएं निकालेगी।

हेमंत खण्डेलवाल बोले- मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की मजबूती का आधार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि एसआईआर पर सवाल उठाकर कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं को निशाना बना रही है। आजादी के बाद यह प्रक्रिया 12 बार हुई, जिनमें 10 बार कांग्रेस सरकार के दौरान संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव और शुद्ध मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी हैं। कांग्रेस आरोप तो लगाती है, लेकिन उनके समर्थन में ठोस प्रमाण नहीं देती।

लाल सिंह आर्य बोले- भाजपा के लिए संविधान राष्ट्रीय ग्रंथ

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की षड्यंत्र की दुकान अब बंद होती जा रही है। कांग्रेस ने 1975 में आपातकाल लगाकर संविधान की आत्मा को कुचलने का काम किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष के लिए संविधान केवल हाथ में लहराने वाली किताब है, जबकि भाजपा के लिए संविधान राष्ट्रीय ग्रंथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर एक देश, एक विधान की परिकल्पना को साकार किया है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी बृज गोपाल लोया ने बताया कि पदयात्रा में संसदीय बोर्ड के सदस्य श्री सत्यनारायण जटिया, सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, कैबिनेट मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, श्री विश्वास सारंग, श्री चैतन्य काश्यप, श्रीमती कृष्णा गौर, श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रभुराम चौधरी, प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी, सांसद श्री आलोक शर्मा, श्री दर्शन चौधरी, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्री भगवानदास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय और भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रविंद्र यति सहित अनेक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

hacklink satın al mumu模拟器 向日葵 bursa escort bayan bursa escort Salvobet Salvobet Salvobet Salvobet Salvobet Salvobet Salvobet tümbet bahsegel deneme bonusu veren siteler fixbet fixbet giriş fixbet güncel bahsegel bahsegel giriş bahsegel güncel giriş bahsegel betsmove betsmove giriş Casibom Casibom Casibom kavbet kavbet giriş holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş ikimisli ikimisli giriş ikimisli ikimisli giriş Casibom Casibom Marsbahis jojobet jojobet giriş jojobet Jojobet Jojobet Jojobet Jojobet bahsegel Casibom casibom antalya escort antalya bayan escort antalya escort bayan escort antalya casibom grandpashabet güncel giriş holiganbet güncel giriş kavbet kavbet giriş holiganbet holiganbet giriş betsmove betsmove giriş jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet grandpashabet deneme bonusu veren siteler holiganbet grandpashabet grandpashabet vdcasino marsbahis casibom jojobet casibom jojobet holiganbet jojobet bahsegel jojobet jojobet