Headlines

अन्नकूट में घोषित हो सकती है दाल बाजार व्यापार समिति की नई कार्यकारिणी

अन्नकूट में घोषित हो सकती है दाल बाजार व्यापार समिति की नई कार्यकारिणी

कार्यकारिणी के नामों पर सहमति बनने की चर्चा, डेढ़ माह से औपचारिक ऐलान का इंतजार

पदमेश अग्रवाल

ग्वालियर, 10 नवम्बर ।दाल बाजार व्यापार समिति का वार्षिक अन्नकूट समारोह इस बार केवल सामाजिक आयोजन तक सीमित नहीं रहने वाला है। 18 नवंबर को जीवाईएमसी क्लब में प्रस्तावित इस आयोजन में समिति की नई कार्यकारिणी की घोषणा भी हो सकती है। ऐसे में व्यापारियों की नजर अब अन्नकूट समारोह के साथ संगठनात्मक समीकरणों पर भी टिकी हुई है।

दरअसल, समिति के चुनाव संपन्न हुए करीब डेढ़ माह बीत चुका है, लेकिन नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा अब तक नहीं हुई है। व्यापारिक गलियारों में चर्चा है कि पदाधिकारियों के बीच सदस्यों के नामों को लेकर सहमति बन चुकी है। अब केवल औपचारिक ऐलान बाकी है। ऐसे में कार्यकारिणी में किसे जगह मिलती है और किन चेहरों को संगठन में जिम्मेदारी सौंपी जाती है, इसे लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

समिति अध्यक्ष दिलीप पंजवानी एवं सचिव श्याम बंसल अप्पा के अनुसार 18 नवंबर को वार्षिक अन्नकूट का आयोजन प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि इसी मंच से नई कार्यकारिणी के नामों का ऐलान कर संगठन को नई दिशा देने का प्रयास किया जा सकता है।