सिंहस्थ 2028 के निर्माण कार्यों का निरीक्षण
पदमेश अग्रवाल
उज्जैन,4 नवम्बर। बुधवार को उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ रवि सोलंकी ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निर्माण की गुणवत्ता और प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी सिंहस्थ 2028 को विश्व का सबसे भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित आयोजन बनाने के संकल्प के साथ निरंतर मार्गदर्शन कर रहे हैं। उनकी इसी दृष्टि के अनुरूप देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी विभाग मिलकर कार्य कर रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान सांसद श्री अनिल फिरोजिया जी, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा जी, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव जी, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल जी, भाजपा नगर जिलाध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल जी, संभागायुक्त श्री आशीष सिंह जी, कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह जी, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा जी, आयुक्त नगर निगम श्री अभिलाष मिश्रा जी, अपर मेला अधिकारी श्री ओमप्रकाश सनोडिया जी, अपर आयुक्त नगर निगम श्री संतोष टैगोर जी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने ऐसी उम्मीद व्यक्त की है कि बाबा महाकाल की कृपा और मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सिंहस्थ की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण होंगी।

