Headlines

इस विटामिन की कमी से महिलाओं को हो सकती हैं कई बीमारियां, ना करें इसे इग्नोर करने की गलती

अक्सर महिलाओं को विटामिन बी-12 के बारे में पता ही नहीं होता है और वह इससे भरपूर फूड्स का सेवन नहीं करती हैं, जिससे उनमें विटामिन बी-12 की कमी बनी ही रहती है. जबकि विटामिन बी-12 हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी पोषक तत्व है. विटामिन बी-12 हमारे शरीर में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करता है साथ ही ब्रेन स्पाइनल कॉर्ड के कुछ हिस्सों को बनाने में मददगार भी होता है. आइए जानते हैं इसकी कमी से महिलाओं की शरीर में कैसी परेशानियां हो सकती है?

शरीर को स्वस्थ और हेल्दी रखने के लिए कई तरह के विटामिन्स, मिनिरल्स, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स और फाइबर का पर्याप्त मात्रा में होना जरूरी होता है. शरीर के लिए ज्यादातर आवश्यक तत्वों को हम डाइट के माध्यम से ही पाते हैं. इनमें से एक विटामिन ऐसा है जो आपकी बॉडी के लिए बहुत जरूरी होता है. लेकिन ये नॉर्मल फूड्स में पर्याप्त मात्रा में नहीं पाया जाता है, जिसकी वजह से ज्यादातर महिलाओं में इस विटामिन की कमी पाई जाती है. हम जिस विटामिन की बात कर रहें हैं उसका नाम है विटामिन बी-12.

क्यों है विटामिन बी-12 शरीर के लिए जरूरी?
विटामिन बी-12 कई अन्य विटामिन्स की तरह हेल्थ के लिए बेहद जरूरी है. रेगुलर और बैलेंस विटामिन बी-12 ना केवल हमारी हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है बल्कि यह त्वचा को कोमल और सुंदर भी बनाता है. अगर विटामिन बी-12 की सही मात्रा ली जाए तो आपके बाल मजबूत होते हैं और ब्लड की कमी भी नहीं होती है, इसके साथ ही ये बॉडी का मेटाबॉलिज्म भी बढ़ाता है. विटामिन बी बॉडी को ब्रेस्ट, कोलेजन, लंग और प्रोस्टेट कैंसर से बचाता है. जिन महिलाओं में इसकी कमी होती है उन्हें इसकी पूर्ति के लिए कई तरह के सप्लीमेंट्स लेने पड़ते हैं. हालांकि, इसकी कमी मीट-मछली और कई तरह के वेजिटेरियन चीजें खाने से पूरी की जा सकती है.

गर्भवती महिलाओं में विटामिन बी12 की कमी से होते हैं ये नुकसान
विटामिन बी12 मां के शरीर से नवजात शिशु के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जब गर्भवती महिलाओं के शरीर में विटामिन बी12 की कमी होती है तो होने वाले बेबी को कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें फेफड़ों का संक्रमण, न्यूरोलॉजिकल समस्याएं, सासं का संक्रमण जैसी दिक्कतें देखने में आती हैं. इसलिए गर्भवती महिलाओं को अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और विटामिन बी12 की कमी के मामलों में संबंधित ट्रीटमेंट का पालन करना चाहिए.

विटामिन बी-12 से शरीर को क्या फायदा होता है?
वैसे तो विटामिन बी-12 शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है, लेकिन इसके कुछ फायदे होते हैं, जिनके बारे में आज हम बात करेंगे.

विटामिन बी-12 रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में काफी जरूरी होता है.
हार्ट डिजीज का खतरा कम करता है विटामिन बी-12
अल्जाइमर जैसी बीमारी का खतरा कम करता है विटामिन बी-12
विटामिन बी-12 एनर्जी बूस्टर और एंटी एजिंग होता है.
इम्यूनिटी बढ़ाता है और तनाव को भी कम करता है.
विटामिन बी-12 की कमी के लक्षण
थकान और तनाव
पेट खराब होना
ब्लड की कमी
त्वचा में पीलापन होना
वजन घटना
भूख कम लगना
कैसे दूर करें विटामिन बी-12 की कमी?
अगर आपके शरीर में विटामिन बी-12 की कमी हो गई है तो इसे दूर करना बेहद जरूरी है. इसको दूर करने के लिए दूध, दही, पनीर, अंडा, सोया मिल्क और चिकन जैसी चीजें खाएं. इन्हें खाने से शरीर में काफी हद तक विटामिन बी-12 की कमी को दूर किया जा सकता है.

hacklink satın al mumu模拟器 向日葵 giftcardmall/mygift balance giftcardmall www.giftcardmall.com mygift jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş bahsegel Marsbahis Marsbahis Marsbahis Giriş Marsbahis Marsbahis Giriş Salvobet Salvobet Salvobet Salvobet Salvobet Salvobet Salvobet Salvobet Salvobet Salvobet Salvobet iptv satın al bursa escort bursa escort Salvobet Salvobet Salvobet Salvobet Salvobet Salvobet Salvobet tümbet bahsegel deneme bonusu veren siteler fixbet fixbet giriş fixbet güncel bahsegel bahsegel giriş bahsegel güncel giriş bahsegel betsmove betsmove giriş Casibom Casibom Casibom kavbet kavbet giriş holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş ikimisli ikimisli giriş ikimisli ikimisli giriş casibom holiganbet casibom Casibom Casibom Marsbahis holiganbet jojobet güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet Jojobet Jojobet Jojobet Jojobet casibom jojobet güncel giriş bahsegel cratosroyalbet casinomilyon casinomilyon casinoroyal casinoroyal casinoroyal