पति की मौत के बाद दोस्त बना रहा था अनैतिक संबध का दबा
मिलने से इनकार भेजे पर अश्लील मैसेज, फोटो वायरल करने की दी धमकी
पदमेश अग्रवाल
ग्वालियर। पति की मौत के बाद तीन बच्चों की जिम्मेदारी संभाल रही महिला को उसका दोस्त परेशान करने लगा। दोस्त उसे मिलने और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। महिला ने इनकार किया तो आरोपी ने अश्लील मैसेज व फोटो भेजना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, उसने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी भी दी। परेशान महिला ने माधौगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।
उत्तर प्रदेश के इटाव निवासी महिला ग्वालियर के माधौगंज क्षेत्र में किराये के मकान में रह रही है। महिला ने बताया कि कुछ साल पहले एक शादी समारोह में उसकी पहचान बलदेव शर्मा उर्फ गोलू से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई और बातचीत होने लगी थी, लेकिन पति को इसकी जानकारी मिलने के बाद उसने आरोपी से बात करना बंद कर दिया था। 18 जनवरी 2025 को बीमारी के चलते उसके पति की मौत हो गई।
जून 2026 से आरोपी उसे बार-बार फोन करने लगा और बातचीत करने के साथ मिलने का दबाव बनाने लगा। वह उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी दबाव डाल रहा था। महिला के इनकार करने पर आरोपी ने अश्लील मैसेज और फोटो भेजना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने और बदनाम करने की धमकी दी। आरोपी की धमकियों से परेशान पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की है।

