अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही
पदमेश अग्रवाल
ग्वालियर। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान** एवं आबकारी उपायुक्त *श्री संदीप शर्मा* के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त, जिला–ग्वालियर **श्री राज नारायण सोनी* * के निर्देशन में अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रह तथा परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत मुखबिर से प्राप्त सुचना के आधार पर अबैध मदिरा की सूचना पर हजीरा क्षेत्र,मुरार क्षेत्र, कस्तूरबा चौराहे,कम्पू मे बीरपुर बांध क्षेत्र, आंतरी एवं जौरासी क्षेत्र में आबकारी बल के दबिश दी | जहाँ हजीरा मे डेली डिलाइट (बोटी वाला ढाबा ) पर 25 पाव देशी मदिरा प्लेन, सिंधिया नगर मल्टी के पास राजू परिहार के अधिपत्य से 11 पाव देशी मदिरा प्लेन,व्रत आंतरिक क्षेत्र मे RK होटल से 25 पाव देशी मदिरा प्लेन बरामद किये गए एवं सुरेंद ढाबा पर मदिरा पान कराने वालो के बिरुद्ध धारा 36(a) के तहत कार्यवाही की गयी तथा व्रत डबरा मे आंतरी क्षेत्र ग्राम लदवाया मे बलवीर जाटव के रहवासी मकान से 17 पाव देशी मदिरा मसाला एवं 9 पाव देशी मदिरा प्लेन, जौरासी मे अशोक ढाबा एंड फॅमिली रेस्टोरेंट पर 29 पाव देशी मदिरा बरामद की गयी |
आरोपियो के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)एवं 36(a) के कुल 6 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए|
मदिरा अनुमानित मूल्य लगभग 15,000 /रु है|
उक्त कार्यवाही *ग्वालियर कंट्रोल रूम प्रभारी & सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश तिवारी के निर्देशन मे सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री प्रवीण उपाध्याय,श्री आमीन खान तथा आबकारी उप निरीक्षक श्री हरेंद्र मवाई,श्री सतेंद्र सिंह मीणा,श्री शिवा रघुवंशी, श्रीमती रोशनी पाटीदार,श्री सुरेश कुमार पारासर तथा मुख्य आरक्षक अशोक शर्मा,रवि बघेल,सुनील सिंह अशोक जाटव,ब्रजेश नागर एवं आरक्षक भरत जाटव,मनोज यादव,मातादीन धाकड़, राघवेंद्र भदौरिया,पवन यादव, देवेश शर्मा, अमन सिंह, शिवकांत मिश्रा एवं अन्य स्टाफ * का महत्वपूर्ण योगदान रहा। _अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।_

